विदिशा, मध्य प्रदेश।* विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलरामपुर में बुधवार सुबह दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रॉली से गिरकर 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक मुरवास का निवासी बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। दो ट्रैक्टरों की टक्कर के दौरान ट्रॉली पर बैठा किशोर नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। किशोर की असमय मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच के बाद दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
