*ब्यूरो चीफ: दीपक शर्मा*

कैराना (शामली)। कैराना पुलिस ने भाई-बहन पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरुख, अभिनंदन, एहसान, फुरकान और मुकरीम निवासी मलकपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरफराज और उसकी बहन को रास्ते में रोककर आरोपियों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मामले में घायल सरफराज की पत्नी की तहरीर पर सात लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: दीपक शर्मा, ब्यूरो चीफ, जनपद शामली\
