CITY

सुल्तानपुर-घोसवाल में गन्ना किसानों की बैठक, फसल प्रबंधन के दिए टिप्स

बाराबंकी। सुल्तानपुर और घोसवाल गांव में गन्ने की फसल के बेहतर विकास और उत्पादन को लेकर किसान बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री दिनेश सिंह सर (RH), सीएफए अरविंद सिंह एवं उनकी टीम ने किसानों को वर्तमान समय में गन्ने की फसल में किए जाने वाले जरूरी कार्यों की जानकारी दी।

किसानों को गन्ने की प्रॉपिंग, बेल-लता की सफाई, मानसून और ऑटम प्लांटिंग के साथ कमजोर प्लॉटों में फसल की जरूरत के अनुसार संतुलित यूरिया के प्रयोग की जानकारी दी गई। वहीं सोसाइटी के नए सदस्यों को ऑटम प्लांटिंग और गन्ना विकास से जुड़ी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया।

बैठक में किसानों की समस्याएं सुनी गईं और समय पर फसल प्रबंधन को लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए। टीम ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों को गन्ना विकास के प्रति जागरूक करने की बात कही।

ब्यूरो प्रमुख: वेद प्रकाश राजपूत, अयोध्या

Related posts

चित्तौड़गढ़ के डॉ. कनक जैन को मिला राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान

prodoxy.ai@gmail.com

पीएम सूर्य घर योजना पर सवाल, बैंक मैनेजर पर लोन फाइलें लंबित रखने का आरोप

prodoxy.ai@gmail.com

पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने पीड़ित को लौटाए ₹4,999

Leave a Comment