CITY

डीजे की तेज आवाज को लेकर मां-बेटी ने कांवड़ियों पर लगाया मारपीट का आरोप

कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के उमरन मौजा के मचुआपुर गांव में डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद सामने आया है। मां-बेटी ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज कम करने की बात कहने पर कांवड़ियों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के मुताबिक सानिया पुत्री ईश्वर दयाल गौतम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी मां के साथ घर पर मौजूद थी। पड़ोस में गमी होने के कारण क्षेत्र में शोक का माहौल था। इसी दौरान गांव के कुछ युवक कांवड़ लेकर डीजे के साथ उनके घर के सामने से गुजर रहे थे।

सानिया का आरोप है कि डीजे की तेज आवाज कम करने के लिए कहने पर कांवड़ियों ने उसके और उसकी मां के साथ घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता की। पड़ोसियों के पहुंचने की जानकारी मिलने पर आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी देते हुए वहां से चले गए।

वहीं, कांवड़ियों ने लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान परिवार की ओर से विरोध और अभद्रता की गई थी। कांवड़ियों ने मारपीट के आरोप से इनकार किया है। खबर लिखे जाने तक कांवड़ियों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।

फिलहाल ठठिया थाना पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts

तखतगढ़ में सूर्यपुत्र पिपलेश्वर शनिदेव मंदिर जीर्णोद्धार का भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न

prodoxy.ai@gmail.com

19 साल से फरार डकैती का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सुभाषपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की डोमचांच प्रखंड इकाई का विस्तार, मुकेश गोस्वामी बने अध्यक्ष

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment