CITY

हरदोई की अंशिका कश्यप ने प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

हरदोई | संवाददाता: ऋषभ गुप्ता

हरदोई। शहर की होनहार छात्रा अंशिका कश्यप ने प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। वरिष्ठ पत्रकार राजेश कश्यप की बेटी एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हरदोई में कक्षा 11वीं की छात्रा अंशिका कश्यप ने बरेली में आयोजित 10वीं प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

अंशिका की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले वर्ष उन्होंने गंगादेवी इंटर कॉलेज की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था और सिल्वर पदक जीता था।

लगातार दूसरी बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अंशिका ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

कांस्य पदक विजेता अंशिका कश्यप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच दीपक सर (PTI, गंगादेवी इंटर कॉलेज) एवं अपने गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और गुरुजनों के मार्गदर्शन से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

अंशिका की इस उपलब्धि से हरदोई के खेल जगत और उनके विद्यालय में खुशी का माहौल है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

R हिन्दुस्तान टीवी न्यूज़ | हरदोई
संवाददाता — ऋषभ गुप्ता

Related posts

शिवपुरी में कुम्हारों को त्योहारों पर बड़ी राहत, मिट्टी के दीये-मूर्तियों की बिक्री पर नहीं लगेगा टैक्स

prodoxy.ai@gmail.com

शाहपुर नगर पालिका चुनाव में सेन दंपती की शानदार जीत, चेयरमैन पद की दौड़ में रमेश सेन

prodoxy.ai@gmail.com

पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा थाना कोतवाली नगर महोबा में थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment