CITY

तखतगढ़ में अधिशासी अधिकारी ने किया 25 वार्डों का निरीक्षण, स्वच्छता और समस्याओं का लिया जायजा

तखतगढ़ | कन्हैयालाल सोलंकी, संवाददाता

तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिशासी अधिकारी महेंद्र बंजारा ने 25 वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर पालिका की ओर से तिरंगा सर्कल के पास सफाई अभियान चलाया गया तथा मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों की मरम्मत का कार्य भी कराया गया। स्वच्छता जागरूकता अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी ने लोगों से अपील की कि प्रत्येक घर में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखें और कचरे को पृथक कर केवल पालिका की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालें।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाएं और स्वच्छ एवं स्वस्थ तखतगढ़ के निर्माण में नगर पालिका प्रशासन का सहयोग करें।

अभियान के दौरान नोडल अधिकारी आकाश त्रिवेदी, एसबीएम इंजीनियर चंद्रपाल सिंह और सफाई निरीक्षक मुकेश माली सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: कन्हैयालाल सोलंकी, तखतगढ़।

Related posts

जस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर संभाग स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न, चित्तौड़गढ़ में आमजन और विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

मोहर्रम को लेकर झौआ-पलासी कर्बला मैदान में शांति समिति की बैठक आयोजित

prodoxy.ai@gmail.com

बारां: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बनाया लोकतंत्र का प्रहरी

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment