राजघाट। संवाददाता: अतुल कुमार

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर राजघाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। नरोरा थाना प्रभारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज राजघाट उमाशंकर भारद्वाज ने गंगा घाट, बैरियर और कांवड़ मोबाइल-78 की ड्यूटी का निरीक्षण किया।
चौकी इंचार्ज ने राजघाट गंगा घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। साथ ही घाट पर मौजूद गोताखोरों और नावों की व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैरियर ड्यूटी और कांवड़ मोबाइल-78 की तैनाती भी चेक की गई।
पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।
