लखीमपुर खीरी के मानाखेड़ा गांव में उचौलिया पुलिस की पहल, महिलाओं को दी सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी*

लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना उचौलिया पुलिस की टीम ने 14 अक्टूबर 2026 को ग्राम मानाखेड़ा में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री नंबरों और महिला सशक्तिकरण के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान दीपावली के अवसर पर महिलाओं को साड़ी, मिठाई एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही महिला सुरक्षा और जागरूकता से संबंधित पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक हो सकें।

प्रभारी निरीक्षक अवध राज सेंगर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी सहायता के बारे में जानकारी दे रही है। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान अफसर अली भी मौजूद रहे।
पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना, उन्हें जरूरत के समय सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
रिपोर्टर: रविंद्र सिंह\
