BREAKING NEWS

बहराइच होटल में महिला और युवक के शव फंदे से लटके मिले 22 सितंबर से पति-पत्नी बताकर होटल में ठहरे थे दोनों, पुलिस ने शुरू की जांच

बहराइच।* कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित अवध कैलाश होटल में एक महिला और युवक के शव कमरे में फंदे से लटके मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों 22 सितंबर से होटल में खुद को पति-पत्नी बताकर ठहरे हुए थे। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार शाम उस समय हुई, जब दिनभर कमरे से कोई गतिविधि नजर नहीं आने पर होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया तो दोनों के शव मिले।

मृतकों की पहचान 46 वर्षीय पिंकी शर्मा और 27 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पिंकी मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली थीं और शादीशुदा थीं। उनके पति विजय शर्मा कैटरिंग का काम करते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।

वहीं रिंकू श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरा माफी मजरा हसनापुर का रहने वाला था और बिजली मैकेनिक का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। रिंकू की इसी वर्ष 11 जुलाई को शादी हुई थी, हालांकि अभी उसकी पत्नी की विदाई नहीं हुई थी।

पिंकी के पति विजय ने बताया कि रिंकू उनके घर के सामने किराए पर रहता था और इसी दौरान परिवार से उसकी पहचान हुई थी। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को पिंकी घर से करीब एक लाख रुपये नकद और जेवर समेत लगभग तीन लाख रुपये का सामान लेकर चली गई थीं। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया था।

परिजनों के मुताबिक 30 सितंबर को रिंकू के फोन से पिंकी ने कॉल कर 80 हजार रुपये ऑनलाइन भेजने की बात कही थी। परिवार को बताया गया था कि इसके बाद रिंकू उन्हें नोएडा छोड़ देगा।

रिंकू के परिजन भी सूचना मिलने पर बहराइच पहुंचे। उसके चचेरे भाई राम प्रगट यादव ने बताया कि रिंकू नोएडा में ठेके पर लाइनमैन का काम करता था।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में होटल में ठहरने, दोनों की गतिविधियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: संतोष त्रिपाठी
चीफ ब्यूरो, R हिंदुस्तान TV न्यूज़

Related posts

गढ़चिरौली में माओवादियों के नाम से बैनर-पोस्टर लगाने के मामले में NMDC कर्मचारी ईश्वर राव गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

एलपीजी गैस टैंकर पलटने से टला बड़ा हादसा, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment