CITY

युवा सपा नेता राजन कुमार यादव का जन्मदिन धूमधाम से मना, बधाइयों से गूंजा समारोह

पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी’ समेत कई दिग्गज रहे मौजूद, समर्थकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या R हिन्दूस्तन टीवी न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी युवजनसभा के जिला सचिव एवं यादव महासभा के जिला महासचिव राजन कुमार यादव का जन्मदिन रविवार को बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में केक काटकर राजन यादव को समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी’, डॉ. पुष्कर यादव, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली तथा दरियाबाद विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी संतोष कुमार वर्मा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
वहीं, अयोध्या सांसद प्रतिनिधि राजित राम रावत सहित समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने राजन कुमार यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की।
इस दौरान समर्थकों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया और राजन यादव के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि राजन कुमार यादव युवाओं के बीच सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बधाइयों और शुभकामनाओं के बीच कार्यक्रम यादगार बन गया।

Related posts

टोडरपुर में BEO-HM बैठक, स्कूलों के कार्यों की हुई समीक्षा

prodoxy.ai@gmail.com

हरदोई: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

prodoxy.ai@gmail.com

Listen up: 3 Canadian fashion podcasts you should hear

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment