Uncategorized

जामसांवली धाम में पुस्तक का भव्य विमोचन गुरु-शिष्य प्रेम की गाथा पुस्तक का विमोचन

मध्यप्रदेश के पांढुरना जिले के प्रसिद्ध जामसांवली धाम में आध्यात्मिक लेखक एवं वास्तु विशेषज्ञ मुकेश कुमार सिंह की पुस्तक ‘गुरु-शिष्य के अटूट प्रेम की गाथा’ का विधिवत विमोचन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत लेखक मुकेश कुमार सिंह द्वारा श्री हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन-अर्चन करने के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी पुस्तक भगवान श्री हनुमान जी के श्रीचरणों में समर्पित की। तत्पश्चात जामसांवली श्री हनुमान मंदिर संस्थान के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने संस्थान के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पुस्तक का विमोचन किया।

यह पुस्तक गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते, विश्वास, समर्पण और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

रिपोर्ट: गिरधर चांडक, ब्यूरो चीफ पांढुरना।

Related posts

त्योहारों को लेकर एटा पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने किया पैदल गश्त

prodoxy.ai@gmail.com

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों के तबादले; 14 जिलों के DM बदले

prodoxy.ai@gmail.com

लिधौरा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन, 150 से अधिक आवेदनों का मौके पर निराकरण

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment