BREAKING NEWSCRIME

50 लाख की ऑनलाइन ट्रेडिंग साइबर ठगी में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, अजमेर से दबोचा

सवाई माधोपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वर्ष से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को अजमेर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए गए थे।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी मदन लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी विनिश कुमार टांक, निवासी अजमेर, को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, 4 जून 2025 को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला सहित अन्य साइबर ठगों ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर करीब 50 लाख रुपये की ठगी की। जांच में पता चला कि ठगी की राशि का एक बड़ा हिस्सा आरोपी के खाते में भेजा गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली टीम: थाना प्रभारी मदन लाल, उपनिरीक्षक हुकम सिंह, हेड कांस्टेबल रामकुमार (1294), कांस्टेबल मनीष (1135) तथा कांस्टेबल हेमंत (1402), जिनकी गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्ट: बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर।

Related posts

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल

prodoxy.ai@gmail.com

3 Fitness goals you need to ditch immediately, according to a pro

prodoxy.ai@gmail.com

सातफेरे भी नहीं तोड़ सके पुराने रिश्ते, एक न हो सके तो एक ही फंदे पर झूलगएदोनों… गांव में पसरा मातम

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment