पीलीभीत | रिपोर्टर: वरुण देव

पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने गोकशी के मामले में कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इसके चलते आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ और सूचना के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों में वासिद और वाहिद उर्फ छोटू के नाम शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वासिद पर गोकशी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं वाहिद उर्फ छोटू पर भी गोकशी और चोरी के मुकदमे बताए गए हैं।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद गोकशी से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।
