BREAKING NEWS

कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

तखतगढ़ | कन्हैयालाल सोलंकी

राजस्थान के तखतगढ़ नगर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर फालना रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी के मुख्य चौराहे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, फालना की ओर से कथित रूप से गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही तेज रफ्तार कार और सामने से आ रही मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर उछलकर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तखतगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को सुमेरपुर रेफर कर दिया। रास्ते में एक घायल ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अब्दुल हमीद पुत्र ताज मोहम्मद, निवासी तखतगढ़ के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रताप पुत्र बाबूलाल मीणा, निवासी गौरव पथ, तखतगढ़ के रूप में हुई है, जिनका सुमेरपुर में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शव को तखतगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में सुरक्षित रख दिया गया है। मृतक के पुत्र मोहम्मद शाहरुख की शिकायत पर तखतगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related posts

बहराइच होटल में महिला और युवक के शव फंदे से लटके मिले 22 सितंबर से पति-पत्नी बताकर होटल में ठहरे थे दोनों, पुलिस ने शुरू की जांच

prodoxy.ai@gmail.com

टिटलागढ़ में अस्पताल शिफ्ट होने के बाद इलाज में देरी का आरोप,मरीज की मौत से लोगों में आक्रोश।

prodoxy.ai@gmail.com

नया बलूपुरा के पास अनियंत्रित कार पलटी, चालक शैतान सिंह की उपचार के दौरान मौत

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment