Uncategorized

शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, पात्र लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

चित्तौड़गढ़ | रिपोर्ट: गौरव कुमार मेडतवाल

राज्य सरकार की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत शंभूपुरा में फॉलो-अप शिविर एवं संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश धाकड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर ग्रामीणों से संवाद किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और निरंतर परिश्रम का महत्व बताते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं लाभ वितरित किए गए। संध्या चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 बना ग्रामीणों की उम्मीदों का आधार, 40 वर्षों बाद मिला भूखंड का पट्टा

वरिष्ठ समाजसेवी रामकिशन प्रजापति के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

prodoxy.ai@gmail.com

10 fastest growing travel destinations in Europe of 2017

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment