Uncategorized

चित्तौड़गढ़ में पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आयोजित

चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर हुआ मंथन*

चित्तौड़गढ़, 16 अक्टूबर। आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय चित्तौड़गढ़ में राज्यसभा सांसद एवं जिला चुनाव प्रभारी चुन्नीलाल गरासिया के मुख्य आतिथ्य में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक में पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने पर जोर दिया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। साथ ही पंचायत समिति चुनावों को लेकर आगे की रणनीति, कार्ययोजना और संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, संगठन जिला प्रभारी गोपाल कुमावत, सह-प्रभारी नरेंद्र जैन, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, कैलाश मंत्री, प्रदेश प्रकोष्ठ सह-प्रभारी श्रवण सिंह राव, बूंदी प्रभारी आईएम सेठिया, डूंगरपुर प्रभारी कमलेश पुरोहित, झालावाड़ सह-प्रभारी सागर सोनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अशोक नवलखा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भूरकिया, प्रमोद बारेगामा, वेरोसिंह चौहान, करनल सिंह कांकरवा, प्रवीण सिंह राठौड़, सुरेश जैन, देवीलाल जाट, शंभूलाल जाट, गजेंद्र सिंह, उमेश त्रिपाठी, पीयूष काबरा, सत्यनारायण मेनारिया, ओम मेनारिया और प्रदीप काबरा सहित कोर कमेटी के सदस्य तथा पंचायत समिति चुनावों के प्रभारी एवं संयोजक मौजूद रहे।

रिपोर्ट: गौरव मेडतवाल

Related posts

विकास की राह देखता परेली ग्राम पंचायत

prodoxy.ai@gmail.com

मारहरा में जनकल्याणकारी मेला एवं शिविर, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने की शिरकत

prodoxy.ai@gmail.com

थाईलैंड में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, भारत के लिए जीते पदक

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment