CITY

उर्स-ए-रज़वी की तैयारियां अंतिम चरण में, 1500 रजाकार 24 घंटे देंगे सेवाएं, विशाल हेल्थ कैंप भी होगा आयोजित

बरेली में आयोजित होने वाले उर्स-ए-रज़वी को लेकर दरगाह प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीन की सुविधा और सुरक्षा के लिए 1500 रजाकारों की तैनाती की गई है, जो तीनों दिन 24 घंटे अलग-अलग शिफ्टों में सेवाएं देंगे।

दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा कादरी (अहसन मियां) के निर्देशन में गठित रजाकारों की टीम सैयद आसिफ मियां के नेतृत्व में कार्य करेगी। सभी रजाकारों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं और उनकी 8-8 घंटे की शिफ्ट निर्धारित की गई है।

प्रमुख स्थानों पर रहेगी रजाकारों की तैनाती

दरगाह परिसर, इस्लामिया मैदान, रेलवे जंक्शन, सेटेलाइट बस स्टैंड, रोडवेज, कुतुबखाना, चौपला, किला, बिहारीपुर, नावेल्टी चौराहा, कुमार सिनेमा और अय्यूब खान चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर रजाकार जायरीन की सहायता के लिए मौजूद रहेंगे।

सभी व्यवस्थाओं को दिया गया अंतिम रूप

उर्स के सफल आयोजन के लिए मंच, ट्रैफिक, नगर निगम, बिजली, रेलवे, पंडाल, लंगर, पूछताछ केंद्र, मीडिया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां अलग-अलग टीमों को सौंपी गई हैं। उर्स में देश-विदेश के उलेमा तकरीर करेंगे तथा ऑनलाइन ऑडियो प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है।

शुरू हुई चादरपोशी

उर्स के अवसर पर दरगाह में चादर चढ़ाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रहपुरा चौधरी से 108 फूलों की डलियों का जुलूस बिना डीजे के दरगाह पहुंचा, जहां मुल्क और मिल्लत की खुशहाली के लिए दुआ की गई।

रविवार को लगेगा निशुल्क हेल्थ कैंप

2 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुसैन बाग स्थित हसीन मियां शादी हाल, ईदगाह गेट पर विशाल निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां, रक्त जांच तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त ऑपरेशन हेतु पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयोजकों ने सभी धर्मों के लोगों से हेल्थ कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।

उर्स-ए-रज़वी में लाखों जायरीन के आगमन को देखते हुए दरगाह प्रशासन और रजाकार व्यवस्थाओं को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

रिपोर्ट: निजामुद्दीन निजाम खान
मंडल ब्यूरो चीफ, बरेली

Related posts

तखतगढ़ में सूर्यपुत्र पिपलेश्वर शनिदेव मंदिर जीर्णोद्धार का भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न

prodoxy.ai@gmail.com

ग्राम पंचायत सोडा में नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारी खुशीराम चौधरी ने संभाला पदभार

prodoxy.ai@gmail.com

किसानों और आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग, 29 जून तक कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी

Leave a Comment