CITY

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, लाइनमैन की दर्दनाक मौत

हरदोई। हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन श्याम कुमार की मौत हो गई। मृतक पाली थाना क्षेत्र के मुडरामऊ गांव के निवासी थे और ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से जलालाबाद जा रहे थे।

गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि गंगा एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्याम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश जारी है।

मृतक अपने पीछे पत्नी शीला देवी, 12 वर्षीय पुत्र गोविंद और 5 वर्षीय पुत्र शनि को छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में शोक की लहर है।

रिपोर्ट: उपदेश सिंह, मंडल प्रभारी हरदोई

Related posts

प्रेरणादायी आयोजन में स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का दिया संदेश

prodoxy.ai@gmail.com

आस्था बनाम व्यवसाय! जाम सांवली मंदिर की दुकानों की नीलामी पर व्यापारियों का विरोध

prodoxy.ai@gmail.com

कन्नौज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेंगे CCTV कैमरे

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment