CITY

हरदोई: राजेपुर प्लॉटिंग मामले में एसडीएम जांच में नहीं मिला अवैध कब्जा, मौके पर मिला 5 से 7 फीट पानी

शाहाबाद, हरदोई। हरदोई जिले के राजेपुर में कथित अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर सामने आए मामले में प्रशासनिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। सदर तहसील के एसडीएम के निर्देश पर गठित राजस्व टीम ने मौके का भौतिक सत्यापन किया। रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान संबंधित गाटा संख्याओं पर किसी प्रकार का स्थायी अवैध अतिक्रमण या निर्माण नहीं पाया गया।

राजस्व टीम ने राजस्व ग्राम राजेपुर की गाटा संख्या 798ख, 799, 800 और 801 का निरीक्षण किया। रिपोर्ट के अनुसार ये गाटा सरकारी अभिलेखों में बंजर, चरागाह और चकरोड के रूप में दर्ज हैं। मौके पर करीब 5 से 7 फीट तक जलभराव पाया गया। टीम के मुताबिक भारी जलभराव के कारण मौके पर निर्माण, प्लॉटिंग अथवा स्थायी कब्जे की स्थिति नहीं मिली।

प्रशासन के अनुसार इन गाटा संख्याओं को लेकर पूर्व में भी जांच कराई जा चुकी है। पूर्व जांचों में भी अवैध अतिक्रमण नहीं मिलने की बात रिपोर्ट में कही गई है। हालांकि, प्रशासन ने सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर आगे भी निगरानी जारी रखने की बात कही है।

राजस्व टीम के अनुसार जलस्तर कम होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सरकारी भूमि की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

इस जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद राजेपुर की संबंधित जमीनों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों और मौके की वास्तविक स्थिति को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट होने का दावा किया जा रहा है।

रिपोर्ट: शुभम त्रिपाठी, शाहाबाद, हरदोई

Related posts

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, लखनऊ मेट्रो विस्तार और ऊर्जा परियोजनाओं को मिली मंजूरी

सकीट थाने में पीस कमेटी की बैठक त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

prodoxy.ai@gmail.com

गंगापुर सिटी में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment