CITY

चित्तौड़गढ़ में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर बने राहत का केंद्र,आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

चित्तौड़गढ़ जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि इन शिविरों के जरिए पात्र नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है तथा वर्षों से लंबित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। जिले की ओछड़ी, सोनगर, बोलों का सांवता, बिछोर, खेड़ी, बांगेड़ाघाटा, बड़ावली, नन्नाणा, करजाली और आरणी सहित कई ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने भी शिविरों में भाग लेकर ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया। शिविरों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। प्रशासन का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर त्वरित सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

रिपोर्ट गौरव कुमार मेडतवाल

Related posts

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, लाइनमैन की दर्दनाक मौत

prodoxy.ai@gmail.com

बेनीगंज में चोरों का आतंक! दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर, 31 हजार नकदी और जेवरात पार

prodoxy.ai@gmail.com

उपखण्ड क्षेत्र के 127 बूथों पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल शुभारंभ

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment