Uncategorized

सलेमपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकली भव्य दधि कांदो यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

उमेश मिश्रा ब्यूरो चीफ आर हिंदुस्तान टीवी न्यूज़ हरदोई

टोडरपुर, हरदोई। विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलेमपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य दधि कांदो यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गांव के विमलेश शर्मा द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सलेमपुर सहित आसपास के कई गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के मुख्य मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच दधि यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सजाई गई राधा-कृष्ण की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।

दधि यात्रा के दौरान युवाओं और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर दही, मक्खन और हल्दी मिश्रित जल डालकर नंदोत्सव की खुशियां मनाईं। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और आरती उतारी। इस दौरान माखन-मिश्री का प्रसाद भी वितरित किया गया।

आयोजकों और ग्रामीणों ने बताया कि गांव में यह धार्मिक परंपरा वर्षों से आपसी सौहार्द और आस्था के प्रतीक के रूप में मनाई जा रही है। कार्यक्रम में श्रीकांत मिश्रा, राहुल शर्मा, गोलू शर्मा, सुनील शर्मा, लालू मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

शाम को भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ दधि कांदो यात्रा का शांतिपूर्ण एवं भव्य समापन हुआ।

Related posts

नेपाल में बाढ़ के बाद सीतापुर के तीन युवक लापता, विधायक ज्ञान तिवारी ने डीएम से की बात

prodoxy.ai@gmail.com

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश के दिए निर्देश

prodoxy.ai@gmail.com

फर्जी पत्रकारों पर लगाम जरूरी, पत्रकारिता की साख बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment