Uncategorized

लटेरी पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

शनिवार शाम करीब पांच बजे लटेरी थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश मोटरयान नियमों एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर मक्सूदनगढ़ रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने की अपील की। ई-चालान व्यवस्था के माध्यम से भी यातायात नियमों का प्रवर्तन किया गया।

विदिशा से संवाददाता जितेन्द्र प्रजापति की रिपोर्ट

Related posts

सरई में गूंजेगा श्रीकृष्ण भक्ति का उत्साह जिला स्तरीय मटकी फोड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन

prodoxy.ai@gmail.com

ग्राम पंचायत परानिया में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

prodoxy.ai@gmail.com

प्लैटिनम बार में चल रहा था शराब का खेल, संचालक गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment