बारां। जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के सिलोरी गांव में ढेकदे नदी की पुलिया पार करते समय एक ISUZU कार अचानक नदी के तेज बहाव में बह गई। कार में उत्तराखंड निवासी राहुल गंगोत्री और महात्मा श्री बालाका देवाचार्य सवार थे। तेज बहाव के कारण दोनों कार सहित नदी के बीच फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम इंचार्ज नरेश कुमार के नेतृत्व में जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी में तेज बहाव होने के बावजूद SDRF टीम ने सावधानी और कड़ी मशक्कत के साथ कार सवार दोनों लोगों तक पहुंच बनाई।
SDRF के जवानों ने सफलतापूर्वक दोनों लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों की जान बच गई। हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
स्थान: सिलोरी गांव, केलवाड़ा थाना क्षेत्र, बारां
रेस्क्यू टीम: SDRF, टीम इंचार्ज नरेश कुमार
