बिहार के अररिया जिले से प्रशासनिक सख्ती की खबर सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के अचानक ताराबाड़ी थाना पहुंचने से परिसर में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का गहन औचक निरीक्षण किया।

इसके अलावा उन्होंने CCTNS और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी जायजा लिया। लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि थाने आने वाले आम फरियादियों के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। अररिया से अवेश आलम की रिपोर्ट।
