Uncategorized

तखतगढ़ में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, गंवाई तालाब पर श्रमदान और दीप प्रज्वलन

तखतगढ़। राजस्थान के तखतगढ़ में नगर पालिका की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘विकसित भारत-जन जन सेवा अभियान’ के तहत गंवाई तालाब परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर तालाब परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

इसके बाद शाम के समय गंवाई तालाब के किनारे भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपों की रोशनी के बीच आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका की ओर से लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की गई।

रिपोर्टर: कन्हैयालाल सोलंकी, तखतगढ़ (राजस्थान)

Related posts

चित्तौड़गढ़ में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव: 527 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, विकास परियोजनाओं का हुआ वर्चुअल प्रसारण

महवा नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीत बंसल ने संभाला पदभार

prodoxy.ai@gmail.com

छिबरामऊ विधानसभा में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment