Uncategorized

तखतगढ़ में दो सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

हरियाली और उम्मेदपुर-पचानवा मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसे, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

न्यूज़ रिपोर्टर: कन्हैयालाल सोलंकी
लोकेशन: तखतगढ़, राजस्थान

तखतगढ़। रविवार दोपहर बाद तखतगढ़ क्षेत्र में हरियाली और उम्मेदपुर-पचानवा मार्ग पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर घायलों को गुड़ा बालोतान की 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से चार घायलों को बेहतर उपचार के लिए सुमेरपुर रेफर किया गया।

पहला हादसा उम्मेदपुर-पचानवा मार्ग पर फाड़ियां मामाजी मंदिर के पास हुआ, जहां बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में बिठुड़ा निवासी बाइक चालक भरत हीरागर की मौत हो गई। उसकी पत्नी भागु देवी घायल हो गईं। वहीं स्कूटी सवार चांदराई निवासी रमेश कुमार और उनके 12 वर्षीय पुत्र सूरज प्रजापत भी घायल हुए।

दूसरा हादसा NH-325 पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां एक कार की टक्कर से थ्री-व्हीलर टेंपो पलट गया। हादसे में जालौर जिले के बिठुड़ा निवासी चौपाराम देवासी और मथुरा देवी घायल हो गए। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुरेश सीरवी ने टीम के साथ घायलों का उपचार किया।

Related posts

यपुर में हत्या से सनसनी, शव लेकर भागे आरोपी पुलिस को देखते ही शव लदी पिकअप छोड़कर भागे

prodoxy.ai@gmail.com

नरसिंहपुर में सजी चैतन्य देवियों की दिव्य झांकी, देवी स्वरूपों ने मोहा मन

prodoxy.ai@gmail.com

राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने चंदला में किया सामूहिक श्रमदान, सफाई मित्रों का किया सम्मान

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment