Uncategorized

निर्धारित पैरामीटरों पर आकांक्षी जिला के कलेक्टर मृणाल मीना ने की कार्यों की समीक्षा

स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा एवं महिला-बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के कार्यों और वेस्ट प्रैक्टिस की हुई समीक्षा

वैक्सीनेशन में न्यूनतम प्रगति पर उप संचालक पशुपालन विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

निर्माणाधीन कार्यों में अनावश्यक व्यय रोकने और शेष राशि का अन्य कार्यों में उपयोग करने के निर्देश

छतरपुर, मध्य प्रदेश। आकांक्षी जिला के निर्धारित पैरामीटरों के तहत कलेक्टर मृणाल मीना ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों की प्रगति और विभागों द्वारा अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों (वेस्ट प्रैक्टिस) की जानकारी ली गई।

समीक्षा के दौरान वैक्सीनेशन कार्य में अत्यंत न्यूनतम प्रगति पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने उप संचालक, पशुपालन विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनावश्यक व्यय को रोका जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में राशि शेष है, उसका नियमानुसार अन्य आवश्यक एवं उपयोगी कार्यों में बेहतर तरीके से उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित पैरामीटरों के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए।

ब्यूरो चीफ: राजवीर सिंह
छतरपुर, मध्य प्रदेश

Related posts

कन्नौज में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, एक किशोर घायल

prodoxy.ai@gmail.com

मारहरा में जनकल्याणकारी मेला एवं शिविर, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने की शिरकत

prodoxy.ai@gmail.com

एटा में दशहरा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर, ASP ने किया निरीक्षण

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment