CITY

जैथरा थाने में अलीगंज सर्किल के थानों की समीक्षा, ASP ने दिए निर्देश

एटा। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने थाना जैथरा में अलीगंज सर्किल के समस्त थानों का अर्दली रूम आयोजित कर पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान लंबित मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों और विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, NBW के निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, ई-समन, निरोधात्मक कार्रवाई, यक्ष ऐप सत्यापन, साइबर अपराध, मिशन शक्ति केंद्र, माल निस्तारण और पुरस्कार घोषित अपराधियों से संबंधित कार्रवाई की स्थिति की समीक्षा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने वाहन चोरी, नकबजनी और अन्य चोरी के मामलों की विवेचना कर रहे पुलिसकर्मियों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने, जनता के साथ शालीन व्यवहार करने तथा महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई और क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट: सूरज कुमार, पत्रकार, एटा | R हिंदुस्तान TV न्यूज़

Related posts

पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा थाना कोतवाली नगर महोबा में थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

prodoxy.ai@gmail.com

जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बीसलपुर तहसील का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 60 शिकायतें प्राप्त

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment