हजारीबाग।* शहर के पैगोडा चौक स्थित शहीद करमजीत सिंह बक्शी की स्मृति में बनाए गए स्मारक के आसपास इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्मारक परिसर के आसपास कचरा जमा रहने से सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

शहीद की स्मृति में बनाए गए इस महत्वपूर्ण स्थल पर नियमित साफ-सफाई नहीं होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि शहीदों की याद में बनाए गए स्मारक केवल श्रद्धा और सम्मान के प्रतीक नहीं, बल्कि शहर की पहचान भी होते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों की स्वच्छता और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि स्मारक के आसपास तत्काल सफाई कराई जाए और भविष्य में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि शहीद करमजीत सिंह बक्शी की स्मृति से जुड़े इस स्थल को स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण मिलना चाहिए।
रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज
