एसडीएम गरिमा सौनकिया के नेतृत्व में हुआ आयोजन, अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने की सहभागिता*

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश। शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर तहसील सदर परिसर में पहली बार भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी सदर गरिमा सौनकिया के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और अन्य गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग किया।
अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में तहसीलदार अभिनव सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव, नायब तहसीलदार विशाल सिंह, नायब तहसीलदार प्रभात पांडेय, मालबाबू संतोष श्रीवास्तव, आरआरके जितेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक बृगुदेव तिवारी और रामपाल मिश्रा उपस्थित रहे।
इसके अलावा संपादक शिवसागर विश्वकर्मा, सह-संपादक रामजी विश्वकर्मा, विपुल सिंह, हंसराज चौरसिया सहित अधिवक्तागण, पत्रकार बंधु एवं अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्रद्धा और सहयोग के साथ संपन्न हुआ आयोजन
नवरात्र की नवमी पर आयोजित भंडारे में मां दुर्गा की आराधना के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ आपसी सहयोग और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
रिपोर्ट: विशेष संवाददाता, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश\
