Uncategorized

श्रमिकों के शोषण का मुद्दा उठा, श्रम आयुक्त से मिलेगा मीडिया संघ का प्रतिनिधिमंडल

मध्य प्रदेश मीडिया संघ की सौसर में बैठक संपन्न, संगठन विस्तार के साथ विशाल आयोजन एवं आगामी त्योहारों के कार्यक्रमों पर बनी रूपरेखा

सौसर। मध्य प्रदेश मीडिया संघ तहसील सौसर की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश सचिव रमेश पातुरकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी त्योहारों के अवसर पर सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की गई।

बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों के साथ हो रहे कथित शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा को आवश्यक बताते हुए कहा कि कंपनियों में कार्यरत कामगारों को नियमानुसार उचित वेतन, निर्धारित सुविधाएं तथा सम्मानजनक कार्य वातावरण मिलना चाहिए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश मीडिया संघ का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही श्रम आयुक्त से मुलाकात करेगा और श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग करेगा।

बैठक में तहसील एवं जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा मीडिया साथियों के बीच आपसी समन्वय एवं एकजुटता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही सौसर में मध्य प्रदेश मीडिया संघ की ओर से एक विशाल आयोजन करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसकी आगामी दिनों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

बैठक में जिला अध्यक्ष मुकेश बागड़े, तहसील अध्यक्ष गिरधर चांडक, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सोनी, तहसील ब्लॉक सचिव राजेश माथनकर, प्रदेश महामंत्री रमेश पाथे, कोषाध्यक्ष नीलेश डवले, महिला जिला अध्यक्ष सविता हिंगवे, सदस्य गंगा कोरड़े एवं उमेश गुहे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ ही सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया गया।

पांढुरना चीफ ब्यूरो संवाददाता गिरधर चांडक की रिपोर्ट

Related posts

शाहजहांपुर: पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में परिजनों का जोरदार हंगामा

prodoxy.ai@gmail.com

करावा फीडर की बिजली व्यवस्था बदहाल, उपभोक्ताओं और किसानों में रोष

पीलीभीत पुलिस ने ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के तहत ली जल संरक्षण की शपथ

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment