Uncategorized

गांधी-शास्त्री जयंती पर उन्नाव पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित

उन्नाव।* रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने क्वार्टर गार्ड पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर सलामी दी।

इस दौरान एसएसपी ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी ने असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा, नमक आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं।

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण को याद किया गया। उनका प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान-जय किसान’ आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप मौर्य, क्षेत्राधिकारी अपराध मधुपनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बीघापुर/लाइन प्रदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सोमेंद्र नाथ, विशेष संवाददाता उन्नाव

Related posts

71 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा का भव्य समापन

prodoxy.ai@gmail.com

यपुर में हत्या से सनसनी, शव लेकर भागे आरोपी पुलिस को देखते ही शव लदी पिकअप छोड़कर भागे

prodoxy.ai@gmail.com

माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत? जानिए पूरा मामला

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment