CITY

गाज़ीपुर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा की

गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के राजस्व वसूली कार्यों और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कर-करेत्तर समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, वाणिज्य कर, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, विद्युत देय, आबकारी, चकबंदी, आडिट आपत्ति, व्यापार कर सहित अन्य विभागों की प्रगति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मासिक स्टाफ बैठक की। बैठक में लंबित प्रकरणों, विवादित मामलों, दाखिल-खारिज और राजस्व वादों के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई।

डीएम अनुपम शुक्ला ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप राजस्व कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें, जिससे आम जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखी जाए। रिपोर्टर: मोहम्मद इसरार गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

Related posts

हजारीबाग में दो मासूम भाई-बहन की मौत से सनसनी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

prodoxy.ai@gmail.com

शिवपुरी: 15 आदिवासी परिवारों के आवासीय पट्टों का मामला जनसुनवाई में पहुंचा, पटवारी पर गलत रिपोर्ट के आरोप

prodoxy.ai@gmail.com

बालाघाट में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, वैनगंगा तट पर जले 7 हजार दीप

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment