CITY

जस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर संभाग स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न, चित्तौड़गढ़ में आमजन और विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

चित्तौड़गढ़। राजस्थान समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक-2026 के प्रारूप पर सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से उदयपुर संभाग की संभाग स्तरीय जनसुनवाई सोमवार को चित्तौड़गढ़ में आयोजित की गई। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस जनसुनवाई में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

जनसुनवाई में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) रामचन्द्र खटीक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 की प्रारूप समिति के सदस्य बसंत सिंह छाबा की अध्यक्षता में गठित संभागीय पैनल के निर्देशन में किया गया।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, विधि विशेषज्ञों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) तथा भारत निर्वाचन आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विधेयक के प्रारूप पर अपने सुझाव एवं अभिमत प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सभी सुझावों का संकलन कर उन्हें विधेयक के अंतिम प्रारूप पर विचार के लिए संबंधित समिति को भेजा जाएगा।

इस जनसुनवाई का उद्देश्य विभिन्न वर्गों की राय को शामिल करते हुए एक व्यापक और व्यवहारिक विधेयक तैयार करने की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

रिपोर्ट: गौरव कुमार मेडतवाल, चित्तौड़गढ़

Related posts

वटवृक्षांची लागवड, पर्यावरण संवर्धनाचा संदेश

prodoxy.ai@gmail.com

गाज़ीपुर: तेल से भरे टैंकर की केबिन में लगी आग, समय रहते बुझी, बड़ा हादसा टला

prodoxy.ai@gmail.com

मैनपुरी: जलभराव से बदहाल कंजाहार गांव, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment