CITY

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की डोमचांच प्रखंड इकाई का विस्तार, मुकेश गोस्वामी बने अध्यक्ष

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेश प्रसाद यादव | कोडरमा (झारखंड)

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर बुधवार को कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला इकाई के सदस्य एवं डोमचांच प्रखंड प्रभारी सुधीर कुमार पांडेय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से डोमचांच प्रखंड इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में मुकेश कुमार गोस्वामी को अध्यक्ष, विनय कुमार दास को उपाध्यक्ष, रंजन कुमार सिंह को सचिव, दीपक कुमार को सह सचिव तथा रतन कुमार साव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महादेव कुमार, राजेश प्रसाद यादव, राजेश कुमार मेहता, प्रवीण एवं निरंजन कुमार सहित अन्य सदस्यों को मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती उसके सदस्यों की एकजुटता, समर्पण और सकारात्मक सोच पर निर्भर करती है। पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने “संघे शक्ति कलियुगे” के संदेश को आत्मसात करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला महासचिव अनिल सिंह सहित प्रेम भारद्वाज, नितिन कुमार, रवि छाबड़ा, विजय बरनवाल, रामकृष्ण मेहता एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related posts

नगीना में महिलाओं का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

prodoxy.ai@gmail.com

टिटिलागढ़ में 500 बच्चों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मरवाड़ी महिला सम्मेलन और सृजन शाखा की पहल

prodoxy.ai@gmail.com

हरदोई सीडीओ ने किया छात्रावासों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment