CITY

तखतगढ़ में शहरी सेवा शिविर आयोजित, लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

तखतगढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका तखतगढ़ के सभा भवन में गुरुवार को शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन से जुड़े विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

अधिशासी अधिकारी महेंद्र बंजारा ने बताया कि शिविर के दौरान नामांतरण के प्रकरणों का निस्तारण किया गया, दो भवन निर्माण स्वीकृतियां जारी की गईं तथा स्टेट ग्रांट योजना के तहत एक पट्टा वितरित किया गया। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया।

शिविर में सुरेश पुत्र भबूतमल जैन को स्टेट ग्रांट के अंतर्गत पट्टा, पिंटू निवासी नारलाई को जन्म प्रमाण पत्र तथा मांगीलाल एवं अंजू कुमारी को विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में आकाश गोमतीवाल, रमेश चंद्र, वीरसिंह सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: कन्हैयालाल सोलंकी
R हिंदुस्तान TV News

Related posts

बुधबाजार की बदहाल व्यवस्थाओं पर ईओ ने जताई नाराजगी, तत्काल सुधार के दिए निर्देश

prodoxy.ai@gmail.com

ओरछा रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुए के फड़ पर छापा; 11 जुआरी गिरफ्तार, ₹87,300 नकद और 14 दोपहिया वाहन जब्त

prodoxy.ai@gmail.com

पीलीभीत में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शुरुआत, डीएम ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment