CITY

गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल

गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 85 मेधावियों को किया सम्मानित

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 85 गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोरखपुर भगवान बुद्ध की करुणा, गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि, संत कबीर की सामाजिक समरसता और मुंशी प्रेमचंद की साहित्यिक विरासत से समृद्ध क्षेत्र है। उन्होंने अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान का भी स्मरण किया।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का नाम महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का दर्शन देकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की अवधारणा प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

रिपोर्ट: विनय गुप्ता, ब्यूरो चीफ
R हिंदुस्तान TV News

Related posts

नगीना में महिलाओं का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

prodoxy.ai@gmail.com

छात्रों के समर्थन में सपा नेताओं का कैंडल मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बिजली कटौती से किसानों में नाराजगी, किसान यूनियन ने यूपीपीसीएल अध्यक्ष को भेजा ज्ञापन

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment