शिवपुरी से संजय शर्मा ब्यूरो हेड एमपी

शिवपुरी। आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवपुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 पैकेट अवैध हाथ से बने देशी पटाखे जब्त किए हैं। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 2,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना देहात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुक्तिधाम रोड, पुरानी शिवपुरी में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी सलमान खान (27 वर्ष), निवासी दारूगर मोहल्ला, पुरानी शिवपुरी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में रखे 18 पैकेट अवैध देशी पटाखे बरामद किए।
थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव एवं उनकी टीम ने पटाखों को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध विस्फोटक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखी जा रही है।
