CITYCRIME

पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने पीड़ित को लौटाए ₹4,999

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर साइबर थाना पुलिस ने पीएम किसान योजना के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी APK फाइल भेजकर की गई साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ₹4,999 की पूरी राशि वापस दिलाई।

जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में साइबर थाना पुलिस ने नवंबर 2025 में हुई इस ऑनलाइन ठगी की जांच की।

पीड़ित गोविंद शर्मा, निवासी कुंडेरा ने 4 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उन्हें व्हाट्सएप पर पीएम किसान योजना के नाम से एक फर्जी APK फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से ₹4,999 निकाल लिए गए।

शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खाते में राशि होल्ड करवाई। इसके बाद मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल के माध्यम से पूरी राशि पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में साइबर थाना के कांस्टेबल महेश (1409) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील: आमजन किसी भी अनजान नंबर से प्राप्त लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करें। यदि साइबर ठगी का शिकार हों, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्ट: बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर।

Related posts

चित्तौड़गढ़ के डॉ. कनक जैन को मिला राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान

prodoxy.ai@gmail.com

पीलीभीत: मिलावटी दूध बेचने के दोषी को एक वर्ष की सजा, कोर्ट ने लगाया ₹5 हजार का जुर्माना

prodoxy.ai@gmail.com

गाजीपुर में युवाओं ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का जन्मदिन मनाया, मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment