Uncategorized

राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने चंदला में किया सामूहिक श्रमदान, सफाई मित्रों का किया सम्मान

छतरपुर।* गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले के हरपालपुर एवं चंदला में विभिन्न स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया गया।

चंदला में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने सामूहिक सफाई अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। उन्होंने सफाई मित्रों का सम्मान भी किया और स्वच्छता अभियान में उनके योगदान की सराहना की।

नगर परिषद चंदला द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर जराऊ माता मंदिर परिसर में सामूहिक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के साथ नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, एसडीएम, तहसीलदार चंदला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई मित्रों ने सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।

इस अवसर पर स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

रिपोर्ट: रणवीर सिंह

Related posts

आंगन से मिलन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा—सभी का पोषण सुनिश्चित हो

prodoxy.ai@gmail.com

अदवा में अवैध गांजा खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान

prodoxy.ai@gmail.com

पैगोडा चौक स्थित शहीद करमजीत सिंह बक्शी स्मारक के आसपास गंदगी का अंबार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment