CITY

सकीट थाने में पीस कमेटी की बैठक त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से खबर, जहां आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है।

एसएसपी डॉ. इलामारन जी. के निर्देशानुसार शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सकीट में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक के दौरान पुलिस ने नागरिकों को शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। सीओ नीतीश गर्ग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने सोशल मीडिया और अफवाहों पर ध्यान न देने की सख्त हिदायत देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही। एटा से सूरज कुमार की रिपोर्ट।

Related posts

बुलंदशहर पहुंचे पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति, हुआ जोरदार स्वागत

prodoxy.ai@gmail.com

पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा थाना कोतवाली नगर महोबा में थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

prodoxy.ai@gmail.com

पहलवान सौरभ दास ने 60 से अधिक बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री और स्कूल बैगदेशभक्ति गीतों पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन, ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ का दिया संदेश

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment