CITY

सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोमाता को खिलाया हरा चारा

बारां, 11 सितंबर। झालावाड़-बारां क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा शहर मंडल की ओर से सेवा कार्य का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष ओपी पारेता के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोटा रोड स्थित गोशाला पहुंचकर गोमाता को हरा चारा खिलाया और सांसद दुष्यंत सिंह के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि सांसद के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गोसेवा का विशेष महत्व है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ताओं ने गोमाता की सेवा कर सांसद के उज्ज्वल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में नागरिक बैंक के चेयरमैन हरगोविंद जैन, जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता रामलाल मेहता, भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा, बलराम सुमन, भगवती बैरवा, शहर भाजपा महामंत्री योगेश गौड़, विद्यारतन जयंत सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा पूर्व शहर महामंत्री बद्री प्रसाद मेघवाल, शहर उपाध्यक्ष रविंद्र गुणी, हरिओम सुमन, शहर मंत्री नीरज विजय, अंशुल यादव, प्रबल प्रताप और अजय यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

रिपोर्ट: बलराम ओड, बारां

Related posts

‘मानव सेवा ही प्रभु सेवा’ — समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी ने निभाया मानवता का फर्ज

prodoxy.ai@gmail.com

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, लखनऊ मेट्रो विस्तार और ऊर्जा परियोजनाओं को मिली मंजूरी

वटवृक्षांची लागवड, पर्यावरण संवर्धनाचा संदेश

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment