CRIME

साइबर अपराध से निपटने पुलिसकर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

टीकमगढ़ | ब्यूरो चीफ: सुरेश कुमार चौधरी | R हिन्दुस्तान TV न्यूज़

टीकमगढ़। पुलिस कंट्रोल रूम में साइबर अपराधों से निपटने के लिए एक दिवसीय साइबर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दूरसंचार विभाग (DOT) भोपाल के निदेशक गोपाल कुर्मी एवं उप निदेशक राहुल जैन ने पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध के बदलते पैटर्न और तकनीकी चुनौतियों से निपटने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान संचार साथी, CEIR, NCRP, GRM, MRM एवं Samanvay पोर्टल के उपयोग की प्रायोगिक जानकारी दी गई। विशेष रूप से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान थाना कोतवाली एवं मोहनगढ़ पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद किए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यशाला में जिले के विभिन्न थानों से 35 पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

शिवपुरी: 20.62 लाख की सरसों गबन मामले में फरार आरोपी होली गुर्जर गिरफ्तार, पोहरी जेल भेजा गया

prodoxy.ai@gmail.com

50 लाख की ऑनलाइन ट्रेडिंग साइबर ठगी में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, अजमेर से दबोचा

prodoxy.ai@gmail.com

शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी सफलता: 5 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की रकम पीड़ित को वापस दिलाई

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment