Uncategorized

हजारीबाग में डिज्नीलैंड मेला सह प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

हजारीबाग।* गांधी मैदान, मटवारी में दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर डिज्नीलैंड मेला सह प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन उप आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार ने किया। यह मेला प्रतिभा सेवा संस्था, रैनार, नालंदा एवं शिव शक्ति दुर्गा पूजा ट्रस्ट, हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि हजारीबाग के बेरोजगार युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा गरीबी उन्मूलन की दिशा में अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से आए कारीगरों को अपनी हस्तनिर्मित एवं आकर्षक वस्तुओं की बिक्री के लिए बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है।

मेले में असम का बांस, बनारसी साड़ी, राजस्थानी अचार, पंजाबी जूती, गुजराती एवं कश्मीरी उत्पाद, क्रोशिया, कालीन और खिलौने सहित अनेक आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध हैं। खान-पान के लिए चाट-चौमीन, पिज्जा-बर्गर, गोलगप्पे, आइसक्रीम सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं।

बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए सुनामी झूला, मिकी माउस, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, टावर, सन मून और वाटर बोट जैसे रोमांचक झूले लगाए गए हैं। वहीं झारखंड में पहली बार एशिया का दूसरा सबसे बड़ा 360 शो और अद्भुत वाटर फॉल मेले के प्रमुख आकर्षण बताए जा रहे हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र, सिक्योरिटी गार्ड, बाउंसर और वॉलंटियर तैनात किए गए हैं। आयोजकों ने हजारीबागवासियों से सपरिवार मेले में पहुंचकर मनोरंजन एवं खरीदारी का आनंद लेने की अपील की है।

रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज

Related posts

हजारीबाग में अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 हजार टिकट बरामद

prodoxy.ai@gmail.com

थाईलैंड में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, भारत के लिए जीते पदक

prodoxy.ai@gmail.com

मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में ऐतिहासिक पहल, रक्षाबंधन पर तीन दिन निःशुल्क बस यात्रा का उपहार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment