Uncategorized

हरदोई में खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चालक की मौत

हरदोई, 24 जून। हरदोई-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। यह हादसा कछौना थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कछौना देहात के मजरा तकिया निवासी वसीम एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस चालक के रूप में कार्यरत थे। वह बघौली थाना क्षेत्र में एक मरीज को छोड़कर वापस अस्पताल लौट रहे थे। इसी दौरान कछौना चौराहे से आगे इंडियन पेट्रोल पंप के सामने उनकी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

कछौना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: ऋषि कुमार, हरदोई

Related posts

यूपी में मौसम का बड़ा अलर्ट: कई जिलों में बारिश और तेज आंधी की संभावना

prodoxy.ai@gmail.com

राधा कृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई PTM

prodoxy.ai@gmail.com

शिवहर में SH-54 मिसिंग लिंक सड़क निर्माण को मिली रफ्तार, डीएम ने की जनसुनवाई

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment