CITY

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

रामपुर | हरिशंकर तिवारी की रिपोर्ट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के 56वें जन्मदिन के अवसर पर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस नेता निखिल सिंह तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर रक्तदान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना था। रक्तदान शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता नरेंद्र मिश्रा बबलू, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, कुन्दन मिश्रा, धीरू शर्मा कोठार, रोहित तिवारी देवरा, ललित तिवारी, मुकेश तिवारी, शिवांक शुक्ला, सोनू रावत, मनीष तिवारी, अथर्व पांडे, अंश तिवारी और सागर शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।

Related posts

आज के दौर में युवा संस्कारों से भटककर नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं: एएसपी चैनसिंह महेचातखतगढ़ थाना में सीएलजी बैठक, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा मुक्ति पर दिया जोर

गंगापुर सिटी में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

prodoxy.ai@gmail.com

पुश्तैनी जमीन के कथित फर्जी नामांतरण का मामला, पटवारी पर धमकी देने का आरोप

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment