CITYCRIME

खण्डार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 144 पव्वे अवैध देशी शराब और 12 बीयर बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर | खण्डार

खण्डार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 144 पव्वे अवैध देशी शराब और 12 बीयर की बोतलें बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला विशेष टीम (DST) और बहरावण्डा खुर्द चौकी पुलिस ने दौलतपुरा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास छापेमारी की। इस दौरान बिना लाइसेंस अवैध शराब बेचते हुए मदन उर्फ बल्लू पुत्र प्रह्लाद बैरवा (35 वर्ष), निवासी 17 मील, थाना खण्डार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खण्डार थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्ट: बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर।

Related posts

चित्तौड़गढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, ब्लैक स्पॉट सुधार और हेलमेट जांच के निर्देश

prodoxy.ai@gmail.com

नरवर किले से चोरी हुयी तोप मामले मे शिवपुरी पुलिस एवं राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से थाना नरवर के अपराध क्रमांक 128/26 में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

prodoxy.ai@gmail.com

सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, तेज आवाज में स्पीकर बजाने वाला चालक भी दबोचा

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment