CRIME

निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खण्डार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सवाई माधोपुर | खण्डार

खण्डार थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने सावंलपुर निवासी 26 वर्षीय कपिल जाट को गिरफ्तार किया है, जो टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था।

पुलिस जांच में आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल डेटा की पड़ताल के दौरान तीन साइबर ठगी के मामले सामने आए। जांच के अनुसार आरोपी ने कोटा, गुजरात के राजकोट और मुंबई के लोगों से निवेश के नाम पर कुल 83,559 रुपये की धोखाधड़ी की थी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी करीब एक वर्ष से इस प्रकार की साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर निवेश के नाम पर मिलने वाले आकर्षक प्रस्तावों से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

रिपोर्ट: बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर।

Related posts

3 Fitness goals you need to ditch immediately, according to a pro

prodoxy.ai@gmail.com

हजारीबाग में हूल दिवस पर वीर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि, जिला प्रशासन ने किया नमन

बारां जिले में सूचना के अधिकार को लेकर जन-जागरण अभियान का शुभारंभ

Leave a Comment