CITY

टोडरपुर में BEO-HM बैठक, स्कूलों के कार्यों की हुई समीक्षा

हरदोई | ब्यूरो रिपोर्ट: उमेश चंद्र मिश्रा

हरदोई जनपद के टोडरपुर स्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 28 जुलाई 2026 को BEO-HM बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यालयवार संचालित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में विभाग द्वारा संचालित निपुण विद्यालय अभियान की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को नवीन नामांकन में तेजी लाने, विद्यार्थियों की अपार (APAAR) आईडी समयबद्ध रूप से तैयार कराने तथा कक्षा 5 से 6 एवं कक्षा 8 से 9 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का अगली कक्षा में शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय शासन के निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत नामांकन एवं समय पर छात्र-छात्राओं के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करे। बैठक में विभिन्न विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

रिपोर्ट: उमेश चंद्र मिश्रा
ब्यूरो चीफ, R हिंदुस्तान टीवी न्यूज़, हरदोई

Related posts

कलेक्टर और एसपी ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

कन्नौज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेंगे CCTV कैमरे

prodoxy.ai@gmail.com

छात्र आंदोलन को रोकने में जुटी सरकारी मशीनरी! हजारीबाग में पुलिस ने वाहनों को रोका

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment