रदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लोहे के तार से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक और क्लीनर की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना गंगा एक्सप्रेसवे के पोल संख्या 353 के पास हुई। ट्रक इलाहाबाद से लोहे के तार लेकर अंबाला जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क से नीचे खाई में पलट गया, जिससे उसमें लदा लोहे का सामान भी आसपास बिखर गया।
ट्रक चालक इंद्रदेव कुमार यादव, निवासी झारखंड, ने बताया कि वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। दुर्घटना में चालक और क्लीनर विकास बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक ने अपनी कंपनी को हादसे की सूचना दी।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
